फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nepali laborer murdered in Siroli, Ghingaratola

घिंघारतोला के सिरोली में नेपाली मजदूर की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nepali laborer murdered in Siroli, Ghingaratola
मृतक राजू शाही। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांडा तहसील के घिंघारतोला में धारदार हथियारों से वार कर एक नेपाली मजदूर की हत्या कर दी गई। मजदूर एक खड़िया खान में मजदूरी करता था। खड़िया खान के प्रभारी ने इस मामले में दो नेपाली मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के आठबीस नगरपालिका वार्ड 2 सिरकोट जिला दैहलेख निवासी राजू शाही (35) पुत्र पदम बहादुर शाही घिंघारतोला के बैतोली में स्थित खड़िया खान में मजदूरी करता था। वह अपने चार साथियों के साथ सिरोली के पास किराए के मकान में रहता था। इन लोगों का काम सिरोली में वाहनों में खड़िया लोड करना था। राजू शाही मंगलवार की रात से गायब था। बुधवार को सुबह करीब 8 बजे उसका शव सिरोली स्थित किराए के मकान से पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। साथी मजदूरों ने घटना की जानकारी खड़िया खान प्रभारी वेद प्रकाश को दी।
विज्ञापन

खान प्रभारी वेद प्रकाश ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। खान प्रभारी वेद प्रकाश ने इस मामले में नेपाल के राजपुर नगरपालिका के सोनपुर गांव जिला वर्दिया निवासी विशाल थारू और बालकृष्ण थारू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। दोनों आरोपी भी सिरोली में ही खड़िया खान में मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के पीछे लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। राजू शाही और आरोपियों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर राजू शाही की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी से बागेश्वर पहुंचे रिश्तेदार
बागेश्वर। घटना की सूचना पर राजू शाही के परिजन हल्द्वानी से बागेश्वर पहुंचे हैं। राजू के रिश्तेदार धन शाही और लोगबहादुर शाही ने बताया कि राजू के घर में उसकी पत्नी दूदा शाही, तीन लड़कियां, एक लड़का और पिता पदम बहादुर शाही रहते हैं। घटना की जानकारी नेपाल में परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed