फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nayi Pahal kit By Asha

Bageshwar News: स्वास्थ्य विभाग नवविवाहित जोड़े को देगा नई पहल किट

Sat, 25 Feb 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Feb 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Nayi Pahal kit By Asha
बागेश्वर। जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिया जाएगा। नई पहल नामक इस किट में नवदंपती को सौंदर्य प्रसाधन और परिवार नियोजन सामग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नई पहल किट योजना का संचालन आशा कार्यकर्ता के माध्यम से किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता नवविवाहित जोड़े के घर जाकर उन्हें नई पहल किट प्रदान करेंगी। सुखद भविष्य की शुभकामनाओं के साथ वह नवदंपती को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में भी जागरूक करेंगी। इस दौरान वह पति-पत्नी को शादी के दो साल बाद पहले बच्चे की प्लानिंग कर दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए प्रेरित करेंगी। आशा कार्यकर्ता उन्हें परिवार नियोजन के लिए कंडोम, टैबलेट, कॉपरटी आदि की जानकारी भी देंगी।
विज्ञापन



250 की किट, आशा को मिलेंगे 100 रुपये
बागेश्वर। नई पहल किट के तहत जूट के एक बैग में नेल कटर, रुमाल, कंघी, बिंदी, डिटॉल साबुन, सेनेटरी पैड, कंडोम, गर्भावस्था जांच किट नवदंपती को भेंट की जाएगी। दंपती को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित कर किट वितरण करने वाली आशा कार्यकर्ता को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर आशा एक साल में केवल एक दंपती को देंगी किट
बागेश्वर। जिले में पहली बार शुरु हो रही योजना में फिलहाल एक आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के एक ही दंपती को किट देगी। फिलहाल विभाग को 419 किट मिले हैं। विभाग ने प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को एक-एक किट प्रदान की है। आशा कार्यकर्ताओं को कम जागरूक दंपती को किट बांटने के लिए कहा गया है। विभाग की ओर से बजट मिलने के बाद इस योजना को व्यापक तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा।




जिले में पहली बार नवदंपती को नई पहल किट बांटी जानी है। इस योजना से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और जनसंख्या नियंत्रण के लिए चल रहे अभियान में मदद मिलेगी। - डॉ. हरीश पोखरिया, डिप्टी सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed