फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Navratri in Bageshwar

भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Navratri in Bageshwar
बागेश्वर में निकली कलशयात्रा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बागेश्वर में देवी पूजा, दुर्गा पूजा कमेटी का नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पहले नवरात्र को लोगों ने मंदिरों में पूजा, अर्चना की। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा नुमाइशखेत से सरयू गोमती संगम तक कलश यात्रा निकाली। इसके बाद जल भरकर वापस दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल पर पहुंचे। जहां पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की बात कही। महोत्सव में मुख्य यजमान सुंदर लाल गुप्ता, मनोज पांडे, दिनेश साह ने पूजा, अर्चना की। पंडित धर्मानंद जोशी, ललित मोहन कांडपाल, मनोज जोशी, भुवन कांडपाल ने मंत्रोच्चार किया। कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल, उमेश साह, नवीन साह, देवेंद्र अधिकारी, किशन नेगी, कमला भैसोड़ा आदि थे। महोत्सव में प्रतिदिन भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर देवी पूजा कमेटी के कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय ने किया। आयोजकों ने इस आयोजन को 18 वर्ष पूरे होने पर नौ देवी पूजा के कार्यक्रम को भव्य बनाने की बात कही। यहां पर मुख्य यजमान ललित बिष्ट हैं।


पंडित पीतांबर, रमेश कांडपाल, भाष्करानंद पूजा, अर्चना कराएंगे। यहां पर अध्यक्ष सूरज जोशी, पुष्कर साह, अनिल टंगड़िया, हेम कांडपाल, कमल नेगी, जीवन तिवारी, प्रशांत मलड़ा आदि थे। पहली नवरात्र को जिले के धौलीनाग, कांडा कालिका मंदिर, सनगाड़ मूल नारायण, कठपुड़ियाछीना आदि स्थानों पर मूर्ति स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed