फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda Mahotsav will be held in Dofad from 10th

Bageshwar News: दोफाड़ में 10 से होगा नंदा महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nanda Mahotsav will be held in Dofad from 10th
बागेश्वर। मां नंदा भगवती मंदिर दोफाड़ में नंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 से 12 सितंबर तक होने वाले आयोजन को लेकर मेला कमेटी ने बैठक की। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मदन सिंह कालाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर की सजावट, प्रसाद वितरण, कलश यात्रा, प्रचार व्यवस्था आदि की जिम्मेदारियां बांटी गईं। कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह कालाकोटी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ पर छातीखेत के शिव मंदिर से नंदा देवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में पंचआरती का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। बैठक में संरक्षक जगदीश कालाकोटी, उमेद सिंह, भूपाल सिंह, हरीश पुरी, जगदीश सिंह, दरवान सिंह, राजेश रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed