फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nalla Malla including Dana quickly became the new GP

तल्ला मल्ला डना को मिलाकर शीघ्र नई ग्राम पंचायत बने

Thu, 04 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Nalla Malla including Dana quickly became the new GP
डीएम से मिलते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

 कपकोट ब्लॉक की बघर ग्राम पंचायत के तल्ला और मल्ला डना तोकों को मिलाकर अलग ग्राम पंचायत नहीं बनने से गांव के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रामीणों को राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं का ठीक से लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू के नेतृत्व में जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने डीएम से मामले में शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य दानू ने डीएम को बताया कि ग्राम पंचायत बघर की भौगोलिक दृष्टि विकट है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1771 है। एक तोक से दूसरे तोक को जाने के लिए ढंग के रास्ते भी नहीं हैं।
विज्ञापन


डना गांव जाने के लिए गधेरों में पैदल पुलिया भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अलग ग्राम पंचायत बनने से गांव के विकास में तेजी आएगी। ग्रामीणों को विकास योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से मिल सकेेगा। शिष्टमंडल में हीरा सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, महिपाल दानू, चंचल सिंह, रंजीत सिंह, विजय रजवार, राजीव कर्म्याल, गोकुल दानू और भजन सिंह आदि शामिल थे। डीएम मनराल ने एडीएम और कपकोट के एसडीएम को शीघ्र सर्वे कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed