{"_id":"613521be8ebc3e6ee33a0f1f","slug":"movement-of-people-of-mandalsera-postponed-bageshwar-news-hld4369475126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा के लोगों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा के लोगों का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में आंदोलन समाप्त होने से पहले नारेबाजी करते लोग। संवाद न्यूज एजेसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मोटर मार्ग और पुल की मांग को लेकर बीते 27 दिन से आंदोलन चला रहे मंडलसेरा जीतनगर के लोगों ने विधायक चंदन राम दास के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। आंदोलन स्थगित करने से पहले लोगों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
मंडलसेरा, जीतनगर के लोग स्वीकृत सड़क और पुल के निर्माण की मांग के लिए 10 अगस्त से धरना दे रहे थे। शुरूआत में इन लोगों ने लोनिवि के कार्यालय में धरना दिया। उसके पश्चात जीतनगर में धरना दिया। इन लोगों का कहना था कि विवेकानंद के पास से बनने वाली सड़क और जीतनगर से कठायतबाड़ा के बीच बनने वाले मोटर पुल का शिलान्यास कई साल पहले हो गया था, लेकिन निर्माण शुरु नहीं कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने इसे इलाके की अनदेखी करार दिया था।
शनिवार की शाम विधायक चंदन राम दास से आंदोलनकारियों के शिष्टमंडल की वार्ता हुई। विधायक ने दो माह के भीतर स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने और पुल का भी निर्माण कराने का लिखित आश्वासन दिया। रविवार को मंडलसेरा जागृति समूह के अध्यक्ष प्रताप सिंह भंडारी और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक के लिखित आश्वासन की जानकारी धरने पर बैठे लोगों को दी। 30 नवंबर तक की मोहलत सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए देने पर सहमति बनी। तब तक आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। कहा कि धरनास्थल पर कैलाश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह कुंवर, नीलम रावत, बेबी कोरंगा, भागुली देवी, नीमा दानू, भगवती तिवारी, शांति मेहता, धरमा देवी, गणेश लाल वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।