फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A group of Bengali trekkers returned after conquering Mount Baljuri

माउंट बलजूरी फतह: रात को शुरू की पर्वत की चढ़ाई, सुबह पहुंचे मंजिल पर...नौ दिए की यात्रा और बर्फ में बिताए दिन

Fri, 14 Jun 2024 03:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

गर्मी के दिनों में पिंडारी, सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर की यात्रा करने के लिए देश-विदेश के ट्रैकर पहुंच रहे हैं। आठ बंगाली ट्रैकरों का एक दल 5922 मीटर ऊंची माउंट बलजूरी का सफल आरोहण कर लौट आया है।

विज्ञापन
A group of Bengali trekkers returned after conquering Mount Baljuri
बागेश्वर के माउंट बलजूरी पर्वत पर सफल आरोहण की खुशी मनाते बंगाली ट्रैकर और गाइड। संवाद - फोटो : samvad

विस्तार

गर्मी के दिनों में पिंडारी, सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर की यात्रा करने के लिए देश-विदेश के ट्रैकर पहुंच रहे हैं। आठ बंगाली ट्रैकरों का एक दल 5922 मीटर ऊंची माउंट बलजूरी का सफल आरोहण कर लौट आया है, जबकि एक दल बृहस्पतिवार को पिंडारी की ट्रैकिंग पर रवाना हुआ है।

विज्ञापन


ग्लेशियर की सैर कराने वाले प्रसिद्ध टूर गाइड दिनेश सिंह दानू के नेतृत्व में दल ने दो जून को बागेश्वर से अभियान की शुरूआत की और खाती पहुंचा। तीन जून को ट्रैकर खाती से द्वाली और चार जून को पिंडारी बेस कैंप पहुंचे। पांच जून को कैंप एक की लौटाफेरी के बाद छह जून को दल कैंप एक पहुंचा। सात जून को कैंप एक से समिट कैंप पहुुंचे। आठ जून को रात के एक बजे बलजूरी पर्वत की कठिन चढ़ाई शुरू हुई। दल के सदस्य पूरी रात पर्वतारोहण कर सुबह सात बजे बलजूरी पर्वत पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ समय वहां बिताने के बाद उसी दिन यात्री समिट कैंप होते हुए कैंप एक में पहुंचे। 12 जून को बागेश्वर पहुंचने के बाद बंगाली ट्रैकरों का दल गंतव्य को रवाना हुआ। दल में बंगाली ट्रैकरों के साथ चंपावत के पारस उपाध्याय, कपकोट से रवि देव समेत पोर्टर खिलाप सिंह, कविंद्र सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह शामिल थे। टूर गाइड दानू ने बताया कि वह अब तक पांच बार माउंट बलजूरी का सफल आरोहण कर चुके हैं। इस ट्रैक पर यात्रा करना कठिन है। यात्रा के दौरान तीन दिन का समय बर्फ में बिताना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed