{"_id":"643449ea428b16fa910f3044","slug":"mota-simal-forest-fire-bageshwar-news-c-8-1-108699-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: तापमान बढ़ने के साथ सुलगने लगे जंगल, मोटासिमल के जंगलों में लगी भीषण आग कुकुड़ागाड़ तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: तापमान बढ़ने के साथ सुलगने लगे जंगल, मोटासिमल के जंगलों में लगी भीषण आग कुकुड़ागाड़ तक पहुंची
Wed, 12 Apr 2023 11:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:21 AM IST
सार
अप्रैल के पहले सप्ताह तक बारिश के चलते जंगलों को आग से राहत मिली थी। अब मौसम साफ होने के बाद वनाग्नि की घटनाएं शुुरू हो गई हैं। सोमवार को बहुली के जंगल में शाम के समय आग लगी और देखते ही देखते आग जंगल के बड़े भाग पर फैल गई।
विज्ञापन
बागेश्वर के मोटासिमल के जंगल में सोमवार की शाम को लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापमान बढ़ने के साथ जिले के जंगल सुलगने लगे हैं। सोमवार की शाम को मोटासिमल के जंगल में भीषण आग लग गई। आग जंंगल से फैलते हुए कुकुड़ागाड़ तक पहुंच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
इस साल मार्च के दूसरे पखवाड़े से अप्रैल के पहले सप्ताह तक बारिश के चलते जंगलों को आग से राहत मिली थी। अब मौसम साफ होने के बाद वनाग्नि की घटनाएं शुुरू हो गई हैं। सोमवार को बहुली के जंगल में शाम के समय आग लगी और देखते ही देखते आग जंगल के बड़े भाग पर फैल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही
विज्ञापन
शाम के समय चलने वाली हवा से आग तेजी से फैलती चली गई। आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। इधर डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।