{"_id":"62c5d64c938c125f5f4b0157","slug":"more-cctv-in-bageshwar-soon-bageshwar-news-hld468235964","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका क्षेत्र में बढ़ेगी सीसीटीवी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका क्षेत्र में बढ़ेगी सीसीटीवी की निगरानी
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में सीसीटीवी कैमरा फिट करता इलेक्ट्रीशियन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस विभाग 18 नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है। नये कैमरे लगने के बाद नगर के 26 स्थान सीसीटीवी की जद में आ जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने से पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
नगर में पूर्व में आठ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इन कैमरों की मदद से पुलिस को आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिल रही है। नगर में लगे कैमरों की मदद से जहां मामले की छानबीन में सहायता मिल रही, वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए भी कैमरे मददगार साबित हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर में कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया और जिला प्रशासन को सूचित किया। जिला प्रशासन ने नए कैमरे लगाने के लिए स्वीकृति देते हुए सहयोग दिया। फिलहाल नगर में नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है।
कपकोट में भी लगेंगे 13 नये कैमरे
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के अलावा जिले के कांडा, कपकोट, झिरौली, बैजनाथ और कौसानी थाना क्षेत्र में 13 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों को संबंधित बाजारों के प्रवेश और निकासी द्वार पर लगाया गया है। कुछ कैमरे सार्वजनिक स्थान पर लगे हैं। कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया ने नए स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इस राशि की मदद से कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में 12 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
नगरपालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थान अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। कपकोट में नए कैमरे लगने के बाद नगरपंचायत का पूरा बाजार वाला इलाका सीसीटीवी की जद में आ जाएगा। कपकोट में माइकयुक्त कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कंट्रोल रूम से ही माइक के जरिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर