फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mondlsera villagers besieged by water institute

मंडलसेरा के ग्रामीणों ने किया जल संस्थान का घेराव

Tue, 26 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Tue, 26 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mondlsera villagers besieged by water institute

मंडलसेरा ग्राम पंचायत में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण स्थानीय गधेरे के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के साथ पेयजल संस्थान के खंडीय कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पानी की शीघ्र आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सभा केे बाद उन्होंने संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत मंडलसेरा के ग्रामीण मंगलवार सुबह जोरदार नारेबाजी करते हुए पेयजल संस्थान के खंडीय कार्यालय में धमक गए।
विज्ञापन


वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संस्थान के कारिंदों की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण पीपलचौक के आसपास के तोकों में सप्ताहभर से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। नलों में पानी न टपकने के कारण ग्रामीणों को स्थानीय गधेरे के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। या एक किमी दूर सरयू की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के कारिंदों को पानी की नियमित आपूर्ति करने की कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर बाडी गधेरे से दूसरी योजना बनाई जा सकती है, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पानी के लिए उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि पानी की शीघ्र आपूर्ति, वैकल्पिक योजना नहीं बनाई गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

घेराव, प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी, दीवान सिंह दानू, बालम दानूू, किशन लाल विश्वकर्मा, हर्ष सिंह, मंजू पंत, हीरा सिंह टाकुली, भूपाल सिंह नेगी, भूपाल देवली, चंपा पांडे, हरीश कुमाल्टा, बहादुर सिंह धपोला, सीमा बिष्ट, देवुली, चंपा, कमला, माया, रेवती, प्रेमा, जानकी, हरीश थापा, उमेश रौतेला, धन सिंह डसीला, महेंद्र परिहार, प्रेमा भट्ट, खीम सिंह, चंपा देवी आदि शामिल थे।

तहसील क्षेत्र में पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। निशा दफौटी के नेतृत्व में आई महिलाओं ने पेयजल संस्थान के ईई से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नलों में पानी न टपकने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए उनके घर के सारे काम चरमरा गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत कठायतबाड़ा के वार्ड नंबर दो, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के आसपास के उपभोक्ताओं के नलों में भी सप्ताहभर से पानी नहीं मिला। पानी न आने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों को सरयू के दूषित पानी से प्सास बुझानी पड़ रही है।


इस कारण बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने पेयजल संस्थान से पानी की शीघ्र आपूर्ति करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें आरपी टम्टा, खीम राम, मधुली देवी, सोनिया चंद्र, पदीमा देवी, हरी राम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed