{"_id":"6313a0dc7f74b13b5b31d0c9","slug":"modi-developed-india-says-mp-tamta-bageshwar-news-hld4745534172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली विकास को नई गति: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली विकास को नई गति: टम्टा
विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा के सेमीनार में मौजूद सांसद अजय टम्टा और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर आधारित सेमिनार का आयोजन हुआ। सांसद अजय टम्टा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को देश के विकास को नई गति देने वाला बताया। कहा कि वर्तमान में देश हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कर रहा है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में टम्टा ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने मेक इन इंडिया, स्वच्छता मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। कोविड काल में लोगों को मुफ्त राशन वितरण, सबसे तेजी से देश में हुए कोविड टीकाकरण को केंद्र सरकार की सुशासन की देन बताया।
उन्होंने कहा कि हर घर नल हर घर जल योजना से देश के करोड़ों लोगों को पेयजल संकट से निजात मिली है। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाने का काम सरकार ने किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने भी केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय, वरिष्ठ सदस्य कैलाश प्रकाश चंदोला, शिक्षक नेता विजय गोस्वामी, कैलाश अंडोला आदि ने भी पुस्तक को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ने किया। वहां पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि थे।