फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MLA Chandan Ram in KVK Kafaligair

आय बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Chandan Ram in KVK Kafaligair
बागेश्वर के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में कीटनाशकों की जानकारी हासिल करते विधायक। विज्ञप्त? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्र के 100 किसानों ने प्रतिभाग कर कीट प्रबंधन, बीज प्रबंधन की जानकारी ली। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

बागेश्वर में कृषक गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिकी बेहतर करने के लिए कार्य कर रही है। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सभी किसानों को लाभ उठाना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. कमल कुमार पांडेय, वस्तु विशेषज्ञ हरीश चंद्र जोशी, निधि सिंह और क्षेत्र प्रबंधक मेदनी प्रताप सिंह ने किसानों को कीट और बीज प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र ने स्टॉलों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को विभिन्न उत्पादों के बीज भी प्रदान किए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह, भाजपा के खरही मंडल अध्यक्ष रवि करायत, जानकी मेहता, गोविंद बल्लभ जोशी, निधि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अल्मोड़ा के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के प्रक्षेत्र हवालबाग में किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन किसानों ने सुना।

पीएम ने देश की 35 विशिष्ट फसल किस्मों की राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ को राष्ट्र को समर्पित किया। संस्थान की ओर से किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। कार्यक्रम का समन्वयन प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बीएम पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed