फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   misdeed of a minor in bageshwar

Bageshwar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म, रक्षाबंधन के दिन आरोपी ने दिया घटना को अंजाम; मां की तहरीर पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

गरुड़ तहसील क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
misdeed of a minor in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने घर के समीप के जंगल में मवेशियों को चुगाने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी भी वहां मवेशी चुगा रहा था। आरोप है कि उसने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। मंगलवार को किशोरी को अधिक दिक्कत होने पर उसे लेकर मां जांच कराने के लिए सीएचसी बैजनाथ पहुंची।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता और एसआई विनीता बिष्ट भी सीएचसी पहुंचे और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। उसकी मां की शिकायत के आधार पर आरोपी भुवन राम के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed