फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mental patients are not getting treatment in the district hospital for the last one year.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में एक साल से मानसिक रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार

Sun, 02 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mental patients are not getting treatment in the district hospital for the last one year.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक साल से मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे मानसिक रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोसी, धौलादेवी, हवालबाग, धौलछीना, माट, मटेना, सेराघाट आदि जगहों से मानसिक रोग के उपचार के लिए प्रतिदिन लगभग 10 से 15 मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक नहीं होने से उन्हें परेशान होकर वापस लौटना पड़ता है। कई बार मरीज नगर से सात किलोमीटर दूर बेस पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ती है। बेस में चिकित्सक के अवकाश पर रहने से मरीजों के लिए शहरों की दौड़ लगाना मजबूरी हो जाती है।
विज्ञापन



एक साल से अधिक समय से नहीं हो पाई है व्यवस्था
जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का पद एक साल से अधिक समय से रिक्त चल रहा है। अस्पताल में तैनात बॉन्डधारी चिकित्सक का अनुबंध खत्म होने के बाद अस्पताल में विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो पाई। नगरवासी लंबे समय से अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed