फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mela in Sangad

सनगाड़ में हरेला पूजन के साथ मेले का समापन हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mela in Sangad
पकोट के सनगाड़ में लगा मेला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सनगाड़ में नवमी और दशमी को लगने वाले श्री 1008 नौलिंग देव के मेले का हरेला पूजन के साथ समापन हो गया है। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मेले में पिछले वर्षों की जैसी रौनक देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

यह मेला भनार महाधाम के बंजैण देव और सनगाड़ महाधाम के नौलिंग देव के मिलन का समारोह है। जिसमें सनगाड़, भनार और बास्ती समेत दूरस्थ क्षेत्रों से तमाम लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। मेले में रात के समय जगराता हुआ। सनगाड़, बास्ती के लोगों ने मध्य रात्रि में श्री 1008 नौलिंग देव की महाआरती की। सुबह तीन बजे के बाद शिखर भनार गांव से आए हुए श्रद्धालुओं ने नौलिंग देव का आशीर्वाद लेकर विदा ली। सनगाड में इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते काफी कम लोग आए थे। वहीं, विजयादशमी के अवसर पर बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने हरेला पूजन किया। शनिवार को मुख्यमंत्री के बागनाथ मंदिर में दर्शन के साथ ही कोरोना के चलते बंद मंदिर के कपाट खुल गए हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक मंदिर दर्शन का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed