फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of Pensionar in Bageshwar

गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन से कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे पेंशनर्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Pensionar in Bageshwar
बागेश्वर में बैठक करते पेंशनर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड के नाम पर हो रही कटौती बंद नहीं होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। पेंशनर्स की बैठक में 29 नवंबर को देहरादून में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। पेंशनरों ने राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों को आंदोलनकारी का प्रमाणपत्र देेने की भी मांग की।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर परिसर में पेंशनर्स संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने कहा कि गोल्डन कार्ड की सुविधा किसी भी अस्पताल में पेंशनर्स को नहीं दी जा रही है। हर महीने पेंशन से कार्ड के नाम पर कटौती की जा रही है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में भागीदारी के लिए बागेश्वर ब्लॉक से केशवानंद जोशी, नारायण सिंह गढ़िया, विशन राम, बची सिंह कार्की, नैन सिंह रावत, भुवन चंद्र जोशी के नाम तय किए गए।
विज्ञापन

गरुड़ और कपकोट से भी दो-दो सदस्यों के अधिवेशन में भागीदारी करने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला प्रशासन से अधिक उम्र के पेंशनरों की सुविधा का जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील स्तर पर हर महीने एक दिनी शिविर लगाने की मांग की गई। बैठक में तारा सिंह रावत, नंदन सिंह नेगी, अजब सिंह दानू, बाला दत्त तिवारी, हरीश उपाध्याय, केवल सिंह खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed