फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   meeting in chchani village Bageshwar

बागेश्वर के छानी गांव में बैठक

Wed, 24 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Wed, 24 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
meeting in chchani village Bageshwar

 विकास खंड ताकुला के मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत छानी की पहली खुली बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्राम पंचायत की विकास योजनाएं प्रस्तावित की गईं। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा ने कहा कि आदर्श गांव बनने से गांव के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास के प्रति सजग रहने को कहा।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुुख बोरा ने कहा कि गांव के आदर्श गांव घोषित होने से यहां का सर्वांगीण विकास होगा। विकास योजना तैयार करते समय दूरदर्शिता का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कार्य योजना तैयार करने में अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन


 खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गांव का विकास गांव की आवश्यकता के अनुसार होगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी शीघ्र ही ब्लाक मुख्यालय पर बैठकर प्रस्तावित योजनाओं की कार्य योजना तैयार करेंगे। कार्य योजना जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वीकृत योजनाओं पर एक अप्रैल से काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरीश राम ने की।


वहां बीडीसी सदस्य हेमा देवी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सुुरेश चंद्र पाठक, ग्राम विकास अधिकारी एसडी तिवारी, सीडब्ल्यू खंपा, सहायक विकास अधिकारी आरके कोहली, पूरन दोसाद, बीर सिंह दोसाद, गुंसाई सिंह, फकीर सिंह, धर्म सिंह, प्रताप सिंह और हीरा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed