फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting in Almora

दक्षता और कुशलता से जनता को पहुंचाएं लाभ:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Meeting in Almora
बागेश्वर में प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेतीं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) नैनीताल में प्रशिक्षण ले रहे नौ सदस्यीय प्रशिक्षु अधिकारियों के दल को जिला प्रशासन ने प्रशिक्षु दल को कपकोट के दूरस्थ गांव शामा, लीती, ओखलीसिरौद में भेजा था। इस दल ने योजनाओं का धरातलीय अनुभव लेने के बाद शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु को रिपोर्ट सौंप दी। इसमें बताया कि दूरस्थ क्षेत्र की जनता विशेषकर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। ग्राम्या, आजीविका, कृषि आदि विभागों के सहयोग से जिले के शामा क्षेत्र में कीवी का उत्पादन किया जा रहा है। इससे लोगों की आजीविका में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

डीएम रंजना ने प्रशिक्षु अधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी दक्षता और कुशलता के साथ काम करने को कहा ताकि समाज के हर वर्ग को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आने के बाद कई तरह की कठिनाइयां आएंगी लेकिन उन कठिनाइयों को सुलझाना हर कुशल प्रशासक की पहचान होती है। इसलिए हमेशा अपने आप को इस तरह की कठिनाइयों के लिए तैयार रखना होगा। कहा कि अधिकारियों को शासन स्तर से मिलने वाले निर्देश, शासनादेश और गाइडलाइन का निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए, ताकि किसी भी कार्य को पूरा करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बैठक में प्रशिक्षु अधिकारी जितेंद्र वर्मा, निहारिका सेमवाल, अमित जैन, अंकिता जोशी, विमल रावत, तनवीर सिंह मारवाह, विवेक सिंह कुटियाल, आशीष कुमार खुदलानी, प्रणव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed