फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting For Board Exams in Bageshwar

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Board Exams in Bageshwar
बागेश्वर में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने 28 मार्च से होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की संचालन समिति के साथ एक बैठक की। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने और प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखने के निर्देश दिए। सीईओ गजेद्र सिंह सौन ने बताया कि जिले के 57 मिश्रित परीक्षा केंद्रों में 8046 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 2043 बालक, 2048 बालिका कुल 4091, इंटरमीडिएट में 1870 बालक, 2085 बालिकाएं कुल 3955 संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले के12 परीक्षा केंद्र दूरस्थ होने के कारण संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। हाईस्कूल में 49 बालक-बालिकाएं, इंटरमीडिएट में 44 बालक-बालिकाएं व्यक्तिगत परीक्षार्थी है। गरुड़ ब्लॉक में 14, कपकोट 17 और बागेश्वर में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी दफ्तर के सभागार में हुई बैठक में अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वे सभी तैयारी पुख्ता रखें। बताया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक अपना मोबाइल केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा करेंगे। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सहयोगी के रूप में परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के साथ रहेगी। किसी प्रकार की समस्या आने पर केंद्र प्रभारी पुलिस के नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9411112983 में फोन और मैसेज कर सकते हैं। वहां पर एसडीएम बागेश्वर हरगिरि, एसडीएम कपकोट पारितोष वर्मा, डीईओ पदमेंद्र सकलानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed