फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting by MLA Suresh Gadhiya

विधायक गढ़िया ने अधिकारियों के सामने रखा रोडमैप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Meeting by MLA Suresh Gadhiya
कपकोट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी छह माह का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने छह महीने में बिजली के गले पोलों को बदलने के निर्देश दिए। गांव से विकास पर जोर देते हुए कहा कि गांव का विकास होने पर ही न्याय पंचायत और विकासखंड का विकास होगा। बैठक में डीएम विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में सड़क, विद्युत, पेयजल के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी लानी है। आपदा से जो भी सड़कें बंद हैं, उनको खोलने का काम करें। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने को कहा। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने, नहरों की मरम्मत करने को कहा। विधायक ने कहा कि जो ठेकेदार समय से और मानकों के अनुसार कार्य नहीं करते उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने सड़क महकमे के अधिकारियों से काश्तकारों की भूमि का मुआवजा छह माह के भीतर देने को कहा। डीएम विनीत कुमार ने अधिकारियों को सड़कों को साफ रखने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विक्रम शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed