{"_id":"5a0345274f1c1bc9678ba62a","slug":"man-jumped-into-the-river-police-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने सरयू में लगाई छलांग, पुलिस जवान ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने सरयू में लगाई छलांग, पुलिस जवान ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूब रहे युवक को अस्पताल ले जाते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक मोटर पुल से सरयू नदी में कूद गया। युवक को डूबता देख ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के जवान ने नदी में कूद कर उसे बचा लिया। देर शाम होश में आने पर युवक ने अपना नाम पता बताया। युवक पिथौरागढ़ जिले के धारचूला का रहने वाला है। युवक की जान बचाने वाले जवान को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के समीप स्थित नए मोटर पुल से एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक नदी में बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। युवक के डूबने की जानकारी मिलने पर समीप ही यातायात ड्यूटी में तैनात सिपाही सुंदर टोलिया ने नदी में कूद कर उसे डूबने से बचा लिया।
इसके बाद घायल युवक के पेट से पानी निकालकर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। शाम लगभग छह बजे होश में आने पर युवक ने अपना नाम बबलू सिंह धामी पुत्र स्व.हीरा सिंह निवासी धारचूला बताया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बबलू सिंह अन्य साथियों के साथ बागेश्वर में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
बुधवार को उसने अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी। साथी मजदूरों के चले जाने के बाद नशे की हालत में वह पुल से कूद गया। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को जानकारी दी जा रही है। इधर साहस का परिचय देते हुए नदी में कूदकर युवक की जान बचाने वाले पुलिस जवान सुंदर टोलिया की पुलिस अधिकारियों के साथ ही तमाम लोगों ने सराहना की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि युवक की जान बचाने वाले जवान को पुरस्कृत किया जाएगा।