फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Maintain coordinated development department

विकास के लिए आपसी तालमेल बनाएं विभाग

Sun, 07 Aug 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 07 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Maintain coordinated development department
बागेश्वर में जिला स्तरीय पुन रीक्षण बैठक लेते विधायक - फोटो : अमर उजाला

विकास भवन सभागार में जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक विधायक चंदन राम दास और सीडीओ एसएसएस पांगती की मौजूदगी में र्हुई। विधायक ने सभी विभागों और बैंकों से आपसी सामंजस्य बनाकर विकास के लिए कार्य करने व सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को कहा। 

विज्ञापन


 उन्होंने वार्षिक ऋण योजना, फसली ऋण योजना की धीमी प्रगति पर सभी बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति समय पर करने के निर्देश दिए। फसली ऋण योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कैंप लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण में तेजी लाने के साथ ही फसली ऋण की बढ़ोतरी के लिए सभी बैंक हर माह में केसीसी शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ऋण जमा अनुपात बढ़ाने हेतु विभागों व बैंकों के बीच अधिक से अधिक तारतम्य स्थापित करने की जरूरत है ताकि जिले के वित्तीय कार्यक्रमों को और अधिक गति मिल सके। बैठक में ऋण जमा अनुपात पर चर्चा करते हुए कहा कि जून तक बैंकों का ऋण जमा अनुपात 36 प्रतिशत रहा जो मानक 40 प्रतिशत से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अग्रणी बैंक योजना के अंतर्गत शासन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्प संख्यकों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले जाने वाले खातों की प्रगति, प्रधान मंत्री मुद्रा ऋण योजना, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना एवं मनरेगा जॉब कार्ड खाता धारकों के आधार कार्ड सीडिंग पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed