फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mahashivratri festival

आस्था के सैलाब में गूंजता रहा हर-हर महादेव 

Mon, 07 Mar 2016 10:52 PM IST
bageshwar, Uttarakhand, Indiaब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
bageshwar, Uttarakhand, Indiaब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 07 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाया गया। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नगर में सरयू और गोमती के पावन संगम पर स्थित पौराणिक बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। वहीं, नीलेश्वर महादेव के मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं भी भीड़ रही। 

विज्ञापन


भगवान बागनाथ के मंदिर में श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र संगम में डुबकी लगाई और बागनाथ, काल भैरवनाथ और बाणेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक किया। पंडित हेम चंद्र जोशी ने पूजा कराई। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और प्रधान पुजारी पूरन रावल के नेतृत्व में पुजारियों ने प्रसाद बांटा। रावल में पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया। 
विज्ञापन


उधर, कपकोट में तहसील क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय रीठाबगड़ की ओर से गाजे-बाजे के साथ शिवजी की भव्य बरात निकाली गई, जो तप्तकुंड स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर केदारेश्वर मैदान तक गई। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल भराड़ी के बच्चों ने भव्य झांकी और महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलशयात्रा निकाली। बाद में केदारेश्वर मैदान में भगवान शिव-पार्वती का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंची ब्रह्मकुमारी पुष्पा, हेमलता, मदन खादर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा भीम सिंह कोरंगा ने पेश की। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल भराड़ी के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, डा. शेर सिंह ऐठानी, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा, राजा शाही, हरीश शाही, ग्राम प्रधानों में कुंदन राम, हंशा देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष आशा देवी आदि थे। 

उधर, नगर पंचायत कपकोट स्थित शिव मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के साधु बद्री गिरी महाराज ने प्रसाद वितरित किया। तप्तकुंड, भद्रतुंग और रैथल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। उधर दुग नाकुरी तहसील के मोहली स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। धरमघर क्षेत्र के शिव मंदिर मझेड़ा में मेला लगा।


कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खर्कटम्टा के कलाकारों के कार्यक्रम पेश किए। वहां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पंत, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, प्रेम राम, प्रमोद पाठक, कैलाश पाठक और प्रताप राम, उत्थान मंच के अध्यक्ष आनंद गढ़िया आदि थे। वहीं, कांडा तहसील के टोकेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed