{"_id":"63659d0b4ba610b64eafda75ff40dc39","slug":"magnesite-factory-employment-to-local-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैग्नेसाइट फैक्ट्री में स्थानीय बेरोजगारों को मिले रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैग्नेसाइट फैक्ट्री में स्थानीय बेरोजगारों को मिले रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री झिरौली में स्थानीय बेरोजगारों को तैनाती नहीं मिलने से उनमें रोष है। गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से कुमाऊं आयुुक्त को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग पूूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कुमाऊं आयुुक्त को भेजे ज्ञापन में झिरौली, छौना, करासीबूंगा के ग्रामीणों ने कहा है कि 1971 में उन्होंने फैक्ट्री की स्थापना के लिए अपनी कृषि भूमि दी थी। जिन परिवारों की भूमि ली गई थी उनकी योग्यता देखते हुए उद्योग में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था। अब इसकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आयुक्त से उद्योग में स्थायी नियुक्ति में स्थानीय बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार तैनाती देने, पूर्व में जिन परिवारों की भूमि ली गई थी उनकी जांच करके तैनाती देने, उद्योग से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने के लिए थरमैक्स फिल्टर प्लांट लगाने, माइंस में भारी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह रौतेला, ग्राम प्रधान दरबान सिंह रौतेेला मटेला, मोहन सिंह रौतेला छौना, बिहारी लाल झिरौली, सुंदर लाल करासीबूंगा और नवीन लाल बिलौरी आदि शामिल हैं।