फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Maa Nanda All Party Almora won women's Holi competition

Bageshwar News: मां नंदा सर्वदलीय अल्मोड़ा ने जीती महिला होली प्रतियोगिता

Thu, 21 Mar 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 21 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maa Nanda All Party Almora won women's Holi competition
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली प्रतियोगिता में राधाकृष्ण का वेश धारण कर नृत्य करती महिला होल
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर में महिला होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बागेश्वर और अल्मोड़ा की आठ महिला होली टीमों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। सुवा समिति की ओर से आयोजित महिला होली प्रतियोगिता में बागेश्वर की बालाजी ग्रुप, बाबा बागनाथ महिला ग्रुप, खोली महिला होली समिति, भागीरथी महिला ग्रुप, सैम मंदिर होली ग्रुप, खरही होली ग्रुप, बुरांश होली महिला ग्रुप और अल्मोड़ा की मां नंदा सर्वदलीय महिला ग्रुप और सुनेरा कोट महिला ग्रुप टीमों ने भागीदारी की। महिला होल्यारों ने होली गीत, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती नृत्य और विभिन्न स्वांग रचाए। होल्यारों ने भक्ति, सौंदर्य, श्रृंगार रस से भरपूर होली गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में मां नंदा सर्वदलीय महिला ग्रुप अल्मोड़ा ने 123 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया और 11,000 रुपये व ट्राॅफी जीती। सुनेराकोट महिला ग्रुप अल्मोड़ा की टीम 122 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही और 5500 रुपये व ट्राॅफी अपने नाम की। बाबा बागनाथ महिला ग्रुप बागेश्वर ने तीसरा स्थान हासिल कर 3500 रुपये और ट्राॅफी जीती। प्रतियोगिता के निर्णायक गोपाल सिंह बोरा, सविता जोशी और राजेंद्र प्रसाद थे। संचालन उमेश साह ने किया। वहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन रावल, नवीन साह, अनुज साह समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----------------
घर-घर हुआ होली गायन
बागेश्वर। जिले के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक महिला होली गायन किया जा रहा है। नगर के आदर्श कॉलोनी, नदीगांव, मंडलसेरा, ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा, बिलौना, सैंज समेत कांडा, कपकोट, काफलीगैर, दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में महिला होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गीत गाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article