फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   lost purse returned

Bageshwar News: खोया पर्स लौटाया

Wed, 21 Jan 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 21 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
lost purse returned
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की सुरक्षा में तैनात सरयू बगड़ अस्थायी चौकी की पुलिस ने मेले में महिला के खोए पर्स को बरामद कर लौटाया है। बुधवार को मेले के दौरान बैजनाथ निवासी लीला देवी का पर्स कहीं गिर गया था। महिला ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि पर्स में जरूरी दस्तावेज और पैसे आदि सामान था। सूचना मिलते ही टीम ने संभावित जगहों पर खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के बाद पर्स को सकुशल बरामद कर लिया गया। पहचान की पुष्टि करने के बाद पुलिस टीम ने पर्स को महिला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर बरामद किया खोया मोबाइल



बागेश्वर। कोतवाली पुलिस टीम ने खोया हुआ फोन लौटाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे की मुस्कान लौटाई है। खोया फोन पाकर मोबाइल स्वामी ने पुलिस का आभार जताया। बीते मंगलवार को उडेरा निवासी धीरज धपोला ने कोतवाली में अपना मोबाइल फोन खो जाने की सूचना दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सक्रिय खोजबीन शुरू की। बुधवार को मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली परिसर में आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed