{"_id":"59e633a04f1c1b70548b7f41","slug":"loss-of-millions-of-fire-with-short-circuit-in-ac","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में जला पलंग और दीवारें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के चौरासी में एक मकान में आग लग गई। आग से बेड, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित तमाम जरूरी सामान जल गया। आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिन में चौरासी निवासी अनिल जोशी और विनोद जोशी के दोमंजिले मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय पूरा परिवार पहली मंजिल में मौजूद था। जब ऊपरी मंजिल से अधिक धुआं फैलने लगा तो परिवार के लोगों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
मकान में आग लगने का पता चलते ही परिजनों में खलबली मच गई। शोर मचाने पर आसपास से आए लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इसके बावजूद बिस्तर, बेड, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, ड्रेसिंग टेबल सहित सारा कीमती सामान जल गया। मकान मालिक के अनुसार आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण एसी से शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।