{"_id":"5eb43d448ebc3e909943a9e8","slug":"lockdown-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3823026162","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी संचालकों पर लॉकडाउन की गहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी संचालकों पर लॉकडाउन की गहरी मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण करीब डेढ़ महीने तक टैक्सियों के पहिए जाम रहे। टैक्सियों का संचालन न होने से टैक्सी स्वामी बैंक की किस्त भी नहीं दे पा रहे हैं। बीते चार मई से टैक्सियों का संचालन हो रहा है लेकिन टैक्सी में दो ही सवारी ले जाने की अनुमति होने से टैक्सी संचालकों का मुनाफा कम हो गया है। टैक्सी संचालक सरकार से टैक्स में राहत देने की मांग कर रहे हैं।
टैक्सी में दो सवारी ले जाने की अनुमति मिली है। इससे तेल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। सवारी बढ़ाने की अनुमति मिलनी चाहिए।
- सुंदर सिंह टैक्सी संचालक बिलखेत
करीब डेढ़ महीने के बाद टैक्सी चल रही है। बैंक की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को जून तक किस्त में राहत देने के साथ ही टैक्स में भी राहत देनी चाहिए।
- भुवन चंद्र टैक्सी संचालक मोहननगर
गाड़ी बागेश्वर लाने के बाद न तो भोजन मिल पा रहा है और न ही चाय पानी मिल पा रहा है। पूरा दिन रुकने के बाद भी सवारी नहीं मिल पा रही है।
- नरेंद्र सिंह टैक्सी संचालक फल्यांटी
लॉकडाउन की वजह से काफी समय बाद वाहन चल रहा है। टैक्स भरना पड़ रहा है। सरकार को टैक्स में राहत देनी चाहिए। फिटनेस और बीमा में भी राहत देनी चाहिए।
- रंजीत सिंह टैक्सी संचालक कलना