फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   llegations of illegal collection based on the name of a card

आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Thu, 23 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में मामले की जांच कर अवैध वसूली पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीएम को दिए पत्र में हरीश लाल साह ने कहा है कि कैलखुरिया में एक निजी संस्था द्वारा आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पुत्री का आधार कार्ड बनाने के लिए इस केंद्र में गए वहां उनसे कार्ड बनाने के नाम पर 100 रुपये लिए गए जबकि सरकार की नीति के तहत आधार कार्ड निशुल्क बनने हैं। विरोध करने पर केंद्र प्रभारी ने उनकी एक भी नहीं सुनी। उन्होंने एसडीएम से आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। एसडीएम ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed