फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Livelihood Project Monitoring Meeting

आजीविका परियोजना की अनुश्रवण बैठक

Fri, 29 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Livelihood Project Monitoring Meeting

एकीकृत आजीविका परियोजना की ब्लॉक स्तरीय समन्वय और अनुश्रवण की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि सहकारिता के जरिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने सहकारिता के उत्पादों की गुणवत्ता और उपलब्धता की सराहना की।

विज्ञापन


विकास खंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख खेतवाल ने कहा कि महिलाएं काम का बोझ कम करने वाले कार्यों को अधिक करें। ताकि समूह सदस्यों का समय बचने से वह दूसरे सामाजिक कार्यों को भी पर्याप्त समय दे सकें। खंड विकास अधिकारी संगीता देवी ने समूह सदस्यों को मनरेगा आदि विकास योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन


समूहों को चारा विकास पीएमजीएसवाई, महिला सशक्तिकरण कार्यों से आय बढ़ाई जा सकती है। परियोजना के सहायक प्रबंधक धमेंद्र पांडे ने कहा कि सहकारिताओं द्वारा अभिसरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए सहकारिता सदस्यों को लाभान्वित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में परियोजना सहायतित सहकारिताओं के ब्लॉक समन्वयकों समेत सहायक खंड विकास अधिकारी यूएस कोरंगा, मोहन नाथ गोस्वामी, समन्वयकों में मोहन पांडे, सपना नागी, सुरेश पांडे, अनीता, कैलाश टम्टा, रमेश जोशी, किशोर कुमार, परियोजना के वीरेंद्र गुसांई आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed