{"_id":"58e292e64f1c1b72735b4927","slug":"liquor-store-and-will-not-open-in-sanj","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलधार और सैंज में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलधार और सैंज में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ को ज्ञापन सौंपते पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर के देवलधार और सैंज के ग्रामीणों ने हाइवे से हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जा रही शराब की दुकानों का विरोध किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि नशे के कारण गांवों का माहौल खराब हो रहा है। यदि जबरन शराब की दुकानें खोलने के प्रयास किए गए तो पूरे क्षेत्र की जनता सड़कों में उतरकर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगी।
सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे न्याय पंचायत देवलधार और सैंज के पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब की दुकानों के विरोध में सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे में संचालित शराब की दुकानों को कोर्ट के निर्देश पर पहली अप्रैल से बंद कर दिया गया है। अब इन दुकानों को ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने के प्रयास हो रहे हैं। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के ठेके खोले गए तो इससे नशाखोरी की प्रवृत्ति और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
शराबियों के आतंक से महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। शराब के कारण पहाड़ का युवा वर्ग बरबाद हो रहा है। इसका सर्वाधिक दंश महिलाओं को झेलना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि इन दोनों स्थानों पर शराब की दुकान खोली गई तो जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।
विज्ञापन
जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मटेला के जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, गीता जनौटी, सुंदर, ललिता रौतेला, हंसी देवी, मोहन सिंह, कमल टम्टा, जुगल किशोर, राजेंद्र आदि पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।