{"_id":"61a7c2cf7963702c6f6d38b9","slug":"liquor-distroyed-bageshwar-news-hld446311634","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने बंद पड़े एफएलटू के गोदामों में पड़ी शराब को आधी रात में लगाया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने बंद पड़े एफएलटू के गोदामों में पड़ी शराब को आधी रात में लगाया ठिकाना
बागेश्वर में मंगलवार की आधी रात में एफएलटू के गोदाम से शराब वाहन में भरते आबकारी कर्मी। विज्ञप्त?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। आबकारी महकमे ने वर्षों से बंद पड़े एफएलटू के गोदामों में भरी शराब की पेटियों को मंगलवार आधी रात के बाद ठिकाना लगाया। मंगलवार की दोपहर में पंत क्वैराली में ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
नगर के विकास भवन सड़क से सटी ठंडी सड़क पर स्थित एपएलटू के छह गोदामों में 12 सौ पेटी अंग्रेजी शराब पड़ी थी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर उक्त शराब को नष्ट किया जा रहा था। रात में शराब नष्ट करने पर तमाम सवाल उठे हैं। बुधवार की सुबह डीएम ने भी मामले का संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने आबकारी विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई पर जांच बैठाने की मांग उठाई है। इधर, जिला आबकारी अधिकारी गोविंद सिंह मेहता का कहना है कि एएफएलटू के गोदाम 2007-08, 2011-12 से बंद पड़े थे। गोदामों का नवीकरण न कराने से यह नौबत आई। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रशासन की नामित टीम की मौजूदगी में पंतक्वैराली में शराब नष्ट की जा रही थी। वहां विरोध के बाद रात में कांडा रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में गड्ढा बनाकर शराब नष्ट की गई। पंत क्वैराली में करीब 300 पेटियां ही नष्ट हो पाई थी। शेष 900 पेटियों को नर्सरी परिसर में नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।