फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Link to complete work by July 15

आधार लिंक संबंधी कार्य 15 जुलाई तक पूरा करें

Wed, 13 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

 सभी बैंकर्स आधार लिंक संबंधी कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लें। इसमें किसी तरह की ढिलाई न बरती जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने आधार सीडिंग को लेकर बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए। 

विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में आधार सीडिंग की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बैंकर्स को रजामंदी प्रपत्र एवं आधार लिंक कार्य को 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। आधार सीडिंग में कुछ बैंकों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


 उन्होंने शासन के निर्देशों के क्रम में सभी बैंकर्स व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मनरेगा व सभी योजनाओं सहित पेंशन, खाद्यान्न, गैस सब्सिडी के लिए आधार संख्या को एक ही बैंक खाते से लिंक करें।  ताकि लोगों को आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से समस्त योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खंड विकास अधिकारी कपकोट व संबंधित बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए आधार सीडिंग का कार्य निश्चित समय में पूरा करने को कहा। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ग्राम पंचायतवार रजामंदी प्रपत्र सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सूची बनाकर उपलब्ध करने को कहा।


 डीएम ने खंड विकास अधिकारियों व बैंकर्स को शत प्रतिशत शौचालय निर्माण के लिए  लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में डीडीओ डा.महेश कुमार ने अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह सहित बागेश्वर, गरुड़ व कपकोट के खंड विकास अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed