{"_id":"684dbc1c1f208589df02dbc7","slug":"link-road-will-be-constructed-with-rs-16-lakh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116366-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 16 लाख रुपये से होगा लिंक मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 16 लाख रुपये से होगा लिंक मार्ग का निर्माण
Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डोबा ग्राम पंचायत का पहाड़गैर तोक मोटर मार्ग से जुड़ेगा। जिला योजना से गांव के लिए लिंक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
पहाड़गैर तोक में आठ-दस परिवार रहते हैं। लंबे समय से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने से लोगों को बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग तक पैदल आना पड़ता है। अब लोनिवि ने जिला योजना से तोक तक सड़क निर्माण की कवायद शुरू की है। 16 लाख रुपये से मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है। ईई एसके पांडेय ने बताया कि सड़क बनाने के लिए पूर्व में भी टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया था। एक बार फिर निविदा लगाई गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। संवाद