फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Link from the base ration card

नौ, 10 दिसंबर को शिविर में बंटेगा खाद्यान्न 

Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Link from the base ration card
आधार से लिंक होगा राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में ई-बैंकिंग लेनदेन प्रणाली प्रभावी कर दी गई है। शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को इससे जोड़ा है। इसके लिए बैंक एकाउंट नंबर, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा, समाज कल्याण पेंशन एवं पीडीएस योजनाओं को आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। ताकि सभी लाभार्थियों को अपनी सुविधानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। 

विज्ञापन


जिला कार्यालय में डीएम ने बैंक अधिकारियों, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग और पूर्ति विभाग आदि के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी शत-प्रतिशत खाताधारकों के आधार नंबर विभिन्न बैंकों से तालमेल करते हुए लिंक कराएं और राशन वितरण क्षेत्रों में नौ, 10 दिसंबर को शिविरों के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन


इन तिथियों पर सस्ता-गल्ला की दुकानें खुली रहेंगी। राशन कार्डधारकों को दिसंबर का राशन (खाद्यान्न, चीनी) उन्हीं दिनों में बांटा जाएगा। इस तिथि के बाद दिसंबर के राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले के सभी कार्डधारक अपने परिवार के सभी लोगों का आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर की सूचना राशन की दुकानों में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दिनों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा आधार नंबर, बैंक खाता नंबर से संबंधित प्रारूप भरवाए जाएंगे। शिविरों में बैंकों, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि विभागों के एक-एक अधिकारी जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed