{"_id":"59e4ebca4f1c1b98678b601a","slug":"linemen-warn-of-work-boycott-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैनों की दिवाली पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैनों की दिवाली पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर में स्थित 33 केवी सब स्टेशन में कार्य करने वाले लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों को पिछले साल अगस्त से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारी घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई बार ठेकेदार से मानदेय की मांग करने के बाद भी कोई सुध नहीं लेने से नाराज कर्मचारियों ने दिवाली में कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में काफलीगैर बिजली सब स्टेशन में काम कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ठेकेदार ने अगस्त 2016 से मानदेय नहीं दिया है। एक साल से भी अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
अब दिवाली का त्योहार भी आ गया है, लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने ईई से दीपावली से पूर्व उन्हें मानदेय दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया गया तो दीपावली में कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन चंद्र मिश्रा, सुशील कुमार, सज्जन साह, भगवत सिंह, दिनेश चंद्र, नरेंद्र, चंदन सिंह, सूरज कुमार, प्रदीप जनौटी आदि थे।
विज्ञापन