फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Line to buy turmeric seed

हल्दी, अदरख का बीज खरीदने के लिए लगी लोगों की लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Line to buy turmeric seed
बागेश्वर में हल्दी, अदरख के बीज के लिए लगी लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में काश्तकारों को हल्दी और अदरख का बीज वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को लॉकडाउन में ढील की अवधि में बागेश्वर के उद्यान विभाग के कार्यालय में हल्दी, अदरख का बीज प्राप्त करने के लिए काश्तकारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

लोग सुबह 7 बजे से ही बागेश्वर के उद्यान विभाग के कार्यालय में बीज के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे तक किसानों को बीज वितरण किया गया। जिले को 73 क्विंटल हल्दी और 142 किलो अदरख का बीज आवंटित हुआ है। प्रति किसान 20 किलो अदरख और 10 किलो हल्दी का बीज दिया जाना था, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण 15 किलो अदरख और 7 किलो हल्दी का बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर, काफलीगैर, कपकोट, शामा, कर्मी, गरुड़, कौसानी, पिंगलो, उजुला में किसानों को हल्दी, अदरख का बीज बांटा जा रहा है। मंगलवार को 20 क्विंटल हल्दी और 60 क्विंटल अदरख इन केंद्रों में बांटा गया। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि अदरख और हल्दी के बीज की अधिक मांग को देखते हुए इसका प्रस्ताव अगली बार जिला योजना में रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed