{"_id":"572f7a474f1c1b01045cda55","slug":"line-from-a-tree-falling-on-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 08 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर से कपकोट को जाने वाली 11 हजार केवीए के लाइन में पेड़ गिरने से कपकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 12 घंटे बाद ऊर्जा निगम लाइनों को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर सका। इस दौरान लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की देर रात खराब मौसम के दौरान बागेश्वर, कपकोट के बीच में चीड़ का एक पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया। पेड़ गिरने से हाइटेंशन लाइन के तार टूटते ही कपकोट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सुबह निगम ने क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने का काम शुरू किया। दिन में करीब डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि तारों में पेड़ गिरने से सप्लाई भंग हो गई थी। क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बागेश्वर में भी सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कटौती बाहर से की गई थी।
विज्ञापन