{"_id":"65df7ca5d0de04ab3308f705","slug":"leopard-terror-in-mawai-and-kakardhar-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-100750-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मवई और ककड़धार में तेंदुए का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मवई और ककड़धार में तेंदुए का आतंक
Thu, 29 Feb 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। ग्रामीणों को मवई और ककड़धार की आबादी में बुधवार को तेंदुआ दिखा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि मवई गांव के जंगल में आए दिन तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुए के डर से आसपास के ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।उधर ककड़धार के बांज के जंगल में आए दिन तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। ककड़धार निवासी गोपाल सिंह अधिकारी, राम सिंह, शिव सिंह ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

28जेएनडी21 : जाट धर्मार्थ सभा द्वारा संचालित जाट धर्मशाला का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन