{"_id":"599ef96f4f1c1bf7148b4703","slug":"leopard-made-synonyms-of-panic-captured-in-cage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे में कैद हुआ आतंक का पर्याय बना तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंतोली गांव में पिछले छह माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए को वन विभाग द्वारा बिनसर वन्य क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। कांडा तहसील क्षेत्र के मंतोली गांव में तेंदुआ पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बना था। शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के आसपास मंडराने लगता था और कई मवेशियों को मार डाला था। इससे ग्रामीण घरों से निकलने में भी भय महसूस कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर पांच दिन पूर्व वन विभाग ने गांव में एक पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन
बीती बुधवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसने के बाद तेंदुए ने दहाड़ना शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम ने मंतोली गांव से पिंजरा विभाग की छतीना चौकी पहुंचाया। वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी को दी गई है। उनके निर्देश के बाद ही तेंदुए को जंगल में दूर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन