{"_id":"58d40a0d4f1c1be6211a1ec6","slug":"leopard-made-five-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेंदुए ने पांच बकरियों को निवाला बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने पांच बकरियों को निवाला बनाया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेंदुए ने वन रेंज क्षेत्र बैजनाथ के लौबांज गांव में पांच बकरियों को निवाला बना लिया। तेंदुए के आतंक से परेशान पशुुपालकों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देेने, तेंदुए को पक ड़ने के लिए गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
बैजनाथ रेंज के लौबांज गांव में तेंदुए ने बुधवार की रात अलग-अलग गोशाला में बंधी बकरियों को निवाला बना लिया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए ने हरीश राम की एक, बहादुर राम की दो, मधन राम की तीन बकरियों को मार डाला। लौबांज गांव निवासी एडवोकेट जगदीश आर्या ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने को कहा है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर कोरंगा ने बताया कि लौबांज इलाके में तेंदुए ने कई दिनों से आतंक बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।