फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard looking around the city overnight Dhadhta

रात भर शहर के आसपास ही दहाड़ता रहा तेंदुआ

Sun, 11 Dec 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 11 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
 शनिवार की रात तेंदुआ बागेश्वर नगर के आसपास दहाड़ता रहा। कलक्ट्रेट के ऊपरी वन्य क्षेत्र से तेंदुआ सुबह पांच बजे तक दहाड़ता रहा। तेंदुए की सक्रियता से लोगों में भय व्याप्त है। पिछले दो सप्ताह से बागेश्वर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की सूचना है।
विज्ञापन


मंडलसेरा में अब तक तेंदुआ कई पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। बागेश्वर डिग्री कॉलेज में भी तीन दिन पूर्व तेंदुए देखे जाने की सूचना के बाद ढूंढ खोज में पुलिस को एक कुत्ते का अधखाया शव मिला था। शहर के आसपास लगातार तेंदुए के देखे जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। इधर शनिवार की रात कलक्ट्रेट और जौलकांडे के वन्य क्षेत्र से तेंदुए की दहाड़ तीन घंटे तक लगातार सुनाई देती रही।
विज्ञापन


इसके चलते लोग भयभीत नजर आए। तेंदुए की दहाड़ सुनाई देने के बाद मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले कई लोगों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहा। नगरवासियों ने वन विभाग से शहर के आसपास घूम रहे तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed