{"_id":"597f61ed4f1c1b452b8b4843","slug":"leopard-enters-the-hydele-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइडिल परिसर में घुसा तेंदुआ, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइडिल परिसर में घुसा तेंदुआ, अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइडिल परिसर में एक तेंदुए के घुसने से अफरातफरी मच गई। तेंदुए ने वहां बंधी एक बकरी पर भी झपटने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे फोड़े। हाइडिल परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच तेंदुआ कहां चला गया, कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बीते रविवार की शाम करीब सात बजे एक तेंदुआ हाइडिल परिसर में घुस गया। आबादी के बीचोबीच तेंदुआ नजर आते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान तेंदुए ने ग्रामीण ले जाई जा रही बकरी पर भी झपटने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों में छुप गया।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर एनडी पांडेय और वन दरोगा प्रयाग दत्त के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने झाड़ियों और कलवर्ट सहित आसपास तेंदुए को तलाश किया, लेकिन बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने के कारण वह नजर नहीं आया। इसके बाद तेंदुए को आबादी से भगाने के लिए पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
रात करीब 10:30 बजे वन विभाग की टीम लौट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह तेंदुआ लगातार हाइडिल परिसर, मजियाखेत और कफलखेत में नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने तेंदुए के साथ शावक होने की बात भी कही है।
तेंदुए के आबादी में लगातार दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को परिसर में उगी झाड़ियों को काटने के लिए लिखा गया है।