{"_id":"69ab0bfb5ebe3ca79800fb2f","slug":"leopard-caught-on-cctv-attacking-dog-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122879-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, कुत्ते पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, कुत्ते पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ज्वालादेवी वार्ड, कठायतबाड़ा, सैम मंंदिर वार्ड में समय-समय पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आती रहती है।
इन दिनों कफलखेत, मजियाखेत, तहसील रोड, सैंज के क्षेत्र में तेंदुए की धमक बढ़ रही है। होली पर्व के दौरान मजियाखेत में एक घर में दो-दो तेंदुए घुसने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं थीं। अब सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता दिखाई दे रहा है।
इस बार तेंदुआ बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर तहसील कार्यालय के पास दिख रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आबादी के बीच एनएच पर तेंदुए का इस तरह से धमकना लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वन विभाग को तेंदुओं को पकड़ने के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि मजियाखेत क्षेत्र में पूर्व से ही पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
बाकी क्षेत्रों में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। लोगाें को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।