फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard captured in forest department's cage in Patonja of Kanda

Bageshwar News: कांडा के पतौंजा में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard captured in forest department's cage in Patonja of Kanda
कांडा(बागेश्वर)। कमस्यार घाटी में तेंदुए की धमक बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। बीते दिनों बुजुर्ग महिला पर हमला करने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए की निगरानी की। बृहस्पतिवार को तेंदुआ वन विभाग की ओर से पतौंजा में लगाए गए पिंजरे में कैंद हो गया है। कैंद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कमस्यार घाटी क्षेत्र के पतौंजा, औलानी, सानिउडियार, घोड़ागाड़, नरगोली, चंतोला गांवों में तेंदुए की धमक बढ़ रही थी। एक महीने पहले बुजुर्ग महिला गोविंदी देवी को उनके घर के समीप ही तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। हमले में महिला के सिर में 50 टांके लगे। तेंदुआ क्षेत्र में आए दिन ग्रामीणों के मवेशियों पर हमला कर रहा था। तेंदुए की धमक से क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल था। ग्रामीण तेंदुए के भय से अपने खेतों में काम करने के लिए नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने बीते 15 सितंबर को क्षेत्र के छुरमलधार और पतौंजा में पिंजरे लगाए। ट्रैप कैमरे से तेंदुए की हलचल पर नजर रखी। बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ पतौंजा गांव के समीप झाड़ियों में लगाए पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पिंजरे में कैंद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


..........कोट
क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डरे हुए थे। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। वह एकदम स्वस्थ है। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed