फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   lecturer doing clerical job

जीआईसी वज्यूला में प्रवक्ता कर रहा बाबूगीरी

Thu, 21 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 21 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


छात्र संख्या की दृष्टि से ब्लॉक के सबसे बड़े पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में बाबू का पद तीन माह से खाली है। जिससे कॉलेज में संचालित होने वाली गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता ही खाली समय और छुट्टी के दिन ऑफिस के अभिलेख तैयार करते है।
जीआईसी वज्यूला में तैनात एकमात्र बाबू तीन माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए। विभाग ने कॉलेज में बाबू की तैनाती नहीं की। जिसके चलते कॉलेज में चल रही गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य केसी पाठक ने बताया कि कॉलेज में बाबू के दो पद खाली है। विभाग के आला अधिकारियों से रिक्त पदों को भरने के बारे में कई कह दिया है।
विज्ञापन


विभाग ने रिक्त पदों को भरा नहीं। कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुमित पांडे इंटर में रसायन विज्ञान पढ़ाने के अलावा खाली समय में बाबू का काम देखते है। वन पंचायत संगठन के जिला महामंत्री नरेंद्र परिहार और अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से कॉलेज में बाबू की शीघ्र तैनाती करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की समस्याओं के बारे में शिक्षा मंत्री करेंगे मुलाकात
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने डीईओ माध्यमिक से जीआईसी वज्यूला में एक सप्ताह के अंदर बाबू भेजने को कहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष परिहार ने बताया कि जीआईसी वज्यूला सहित विकास खंड के सभी जीआईसी में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के बारे में वह शीघ्र देहरादून जाकर शिक्षा मंत्री और विभाग के सचिव से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed