फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Land survey will be done of the non-tok of Paunsari and Hadbar

Bageshwar News: पौंसारी और हड़बाड़ के गैर तोक का होगा भू सर्वेक्षण

Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Land survey will be done of the non-tok of Paunsari and Hadbar
बागेश्वर। जिले में इस साल बारिश आफत बनकर बरस रही है। अगस्त के अंत में पौंसारी गांव में कहर बरपाने वाली बारिश महीने के दूसरे सप्ताह हड़बाड़ गांव के गैर तोक पर मुसीबत बनकर टूटी थी। तोक के सात परिवार प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत घर में जीवन गुजार रहे हैं। अब प्रशासन ने इन दो गांवों में विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस साल अगस्त में पिछले साल की तुलना में 300 मिमी अधिक बारिश हुई है। विगत 14 अगस्त को हड़बाड़ के गैर तोक में भारी बारिश के दौरान सात घरों में दरारें पड़ गई थीं। दो दुकानों को भी नुकसान हुआ था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन तक सूचना दी थी।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लेकर सात प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया। 28 अगस्त की रात बारिश ने पौंसारी गांव में इससे भी बुरा हाल किया और दो मकान बह गए। सात-आठ मकानों को आंशिक या तीक्ष्ण नुकसान हुआ। दस से अधिक परिवार बैसानी में बने राहत कैंप में रात गुजार रहे हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये परिवार रह रहे शिविर में
गैर तोक की कमला देवी पत्नी कुंदन सिंह, जगदीश सिंह पुत्र चतुर सिंह, गोपाल सिंह पुत्र चतुर सिंह, पवन सिंह पुत्र चतुर सिंह, पूरन राम पुत्र केशर राम, प्रताप राम पुत्र पूरन राम, रोहित कुमार पुत्र प्रताप राम के परिवार राहत शिविर में रह रहे हैं।


कोट
पौंसारी और हड़बाड़ के गैर तोक का जल्द भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। गैर तोक के विस्थापन के लिए जमीन चयनित की गई है। पौंसारी के प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान पर जमीन चयनित की जा रही है। दोनों गांवों के प्रभावितों को अन्यत्र विस्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। - आशीष भटगांई, डीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed