फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Land compensation not received even after ten years

दस साल बाद भी नहीं मिला नाप भूमि का मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Land compensation not received even after ten years
सड़क में कटी जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्वाड़ भिलकोट के ग्रामीणों को सड़क निर्माण में काटी गई जमीन का दस साल बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। विभाग के चक्कर लगाकर ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र मुआवजे का भुगतान करने के लिए विभाग को निर्देशित करने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में गांव के लिए सड़क का कटान शुरू हुआ था। सड़क निर्माण में ग्वाड़भिलकोट, चौनी और रणकांडा के कई किसानों की नाप व सिंचित जमीन काटी गई थी। रोड कटान के समय विभाग ने ग्रामीणों को शीघ्र खेतों का मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कई किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि कार्यालय में कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर शेर सिंह भौर्याल, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पूरन चंद्र उपाध्याय, देवकी देवी, भगवती देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed