फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Krishna climbed the Kadamba tree on the banks of river Yamuna and started playing his flute.

Bageshwar News: नदी यमुना के तीर कदंब चढ़ी कान्हा बजे गयो बांसुरिया .....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Krishna climbed the Kadamba tree on the banks of river Yamuna and started playing his flute.

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में महिला होली गायन का उत्साह जोरों पर है। जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील क्षेत्रों में महिलाएं होली गायन कर रही हैं। वार्ड, मोहल्ले और गांवों में महिलाओं की छोटी-छोटी टोलियां घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। नृत्य और स्वांग के माध्यम से भी होली पर्व में विविध रंग भरे जा रहे हैं।

नगर के सभी 11 वार्डों में महिलाएं अपने-अपने मोहल्ले में होली गायन कर रही हैं। नगर से सटे गांवों समेत गरुड़, कांडा, कपकोट, काफलीगैर और दुगनाकुरी के अधिकांश गांवों में महिला होली मनाई जा रही है। गांवों में सुबह से दोपहर तक खेतीबाड़ी और पशुपालन का कार्य करने के बाद महिलाएं होली गायन के लिए निकलती हैं। नगरीय क्षेत्रों में भी दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक होली गायन किया जा रहा है। इस दौरान महिला होल्यार सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन..., मेरो री मनमोहना रे..., नदी यमुना के तीन कदम चढ़ी कान्हा बजे गयो बांसुरिया..., चली-चली मंदोदरी..., बलमा घर आयो फागुन में... समेत अन्य होली गीत गा रही हैं। समाज पर कटाक्ष करते हुए स्वांग भी रचाए जा रहे हैं। होल्यार प्रेमा देवी, रमा देवी, गीता देवी, यशोदा देवी, तनुजा आदि ने बताया कि होली के दौरान पूरे उत्साह के साथ नाच-गाना किया जाता है। महिलाएं घर के कामकाज के साथ-साथ होली गायन कर भरपूर मनोरंजन करती हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed