{"_id":"5bccc477bdec22697f67fb20","slug":"korea-moves-to-korea-for-international-martial-arts-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कांटेस्ट के लिए खिलाड़ी कोरिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कांटेस्ट के लिए खिलाड़ी कोरिया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
कराटे खिलाड़ियों को कोरिया के लिए रवाना करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट कांटेस्ट 2018 के लिए भारतीय टीम के कोच बनाए गए सतीश जोशी और तीन खिलाड़ी रविवार को यहां से कोरिया के लिए रवाना हो गए हैं। जिला कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कोच सहित तीनों खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया गया।
राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की एथलीट कमीशन की सदस्य एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी के नेतृत्व में जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम के कोच सतीश जोशी, राष्ट्रीय पदक विजेता हर्षिता चौधरी, शिवानी आर्या और नंदनी पटेल को यहां से कोरिया के लिए रवाना किया। कोच सतीश जोशी ने बताया कि कांटेस्ट के लिए भारतीय टीम की तैयारियां पूरी हैं। जिला कराटे डू एसोसिएशन के सचिव भूपाल सिंह बिष्ट ने रानीखेत से तीन खिलाड़ियों के चयन और सतीश जोशी के कोच बनने को गौरव बताया। उन्होंने तीनों चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जोशी ने बताया कि कांटेस्ट में 29 देशों के हजारों खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। बताया कि रिपब्लिक ऑफ कोरिया का सबसे बड़ा आयोजन है। उन्होंने कोच मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी का आभार जताया। यह आयोजन 26 से 30 अक्तूबर तक होगा। पदक विजेता खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। समारोह में हेम कांडपाल, नीलेश जोशी, ललित बिष्ट, मनीष बिष्ट, दिपांशु रोतेला, देवाशीष पंत, सौरभ बिष्ट, संजय तिवारी, हेमंत माहरा सहित तमाम लोग मौजूद थे।